
फुलेरा (दामोदर कुमावत) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के पावन अवसर पर पशुपालन विभाग, फुलेरा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुरेशचंद मीना (निदेशक, पशुपालन विभाग, राजस्थान)द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।समारोह के दौरान विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मवीरों का हौसला बढ़ाया गया।

निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दुपट्टा पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए ‘शिक्षित बनो और संगठित रहो’ के मार्ग पर चलकर ही हम समाज और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
इस गौरवमयी समारोह में विभाग के दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए, जिनमें शामिल थे:डॉ. रवींद्र मालिक (संयुक्त निदेशक)डॉ.रामजीलाल मीणा (उप निदेशक)डॉ. संजीव कुमार सिंधव(नोडल प्रभारी एवं उप निदेशक, बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय, फुलेरा) फुलेरा नोडल के समस्त समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में निर्देशक डॉ सुरेश चंद मीणा ने बताया कि “बाबा साहेब का जीवन संघर्षों की वह गाथा है जो हमें विषम परिस्थितियों में भी डटे रहने की प्रेरणा देती है।

सम्मान समारोह के साथ-साथ निदेशक मीना ने विभागीय प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे पशुपालक तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

Author: Aapno City News




