[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के गौरीशंकर सैनी जिलाध्यक्ष मनोनीत।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की अध्यक्ष योगिता शर्मा ने फुलेरा निवासी गौरी शंकर सैनी को जयपुर ग्रामीण पश्चिम जिला अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है

जिसमें गौरी शंकर सैनी निवासी फुलेरा जो की पूर्व में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीनस्थ कई विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पार्टी हित में कार्य करते हुए सदैव पार्टी के लिए तत्पर रहे हैं तथा पार्टी ने सैनी पर विश्वास किया है कि जिला स्तर पर जयपुर जिला ग्रामीण पश्चिम अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए उन्हेंशीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी बनाकर क्षेत्र में अभाव अभियोग प्रकोष्ठ में कार्य करते हुए जन जन में कांग्रेस के प्रति अलख जगाएंगे एवं पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। गौरतलब कि गौरीशंकर सैनी को अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पर मनोनीत होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now