
1 करोड़ 90 लाख रुपयों का हुआ अवार्ड पारित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया, जयपुर जिला के निर्देशानुसार इस साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को न्यायालय परिसर, सांभर लेक में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं. 1, अरविन्द कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया।

ए.डी.जे. 1, जांगिड़ ने लगभग 22 वित्तीय संस्थानों के 1441 प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए सुलह वार्ता कर वादी व प्रतिवादी के बीच सुलह करवाई। जिसमें वित्तीय संस्थानों बैंकों, विधुत विभाग व अन्य वित्तीय संस्थानों के काफी पुराने प्रकरणों के प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्र निस्तारित हुए। लिगल एड असिस्टेंट चान्द मल सांभरिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सांभर लेक न्याय क्षेत्र में अवस्थित न्यायालयों के लिए अलग-अलग बैंचों का गठन किया गया।

प्रथम बैंच नंबर 10 न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1/2 व प्री लिटिगेशन की पत्रावलियों के लिए गठित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता ए.डी.जे. 1 अरविन्द कुमार जांगिड़ द्वारा की गई व सदस्य अधिवक्ता गोपीचंद कुमावत रहे। द्वितीय बैंच नंबर 13 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांभर लेक, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय सांभर लेक व राजस्व प्रकरण सांभर लेक कि अध्यक्षता सुनिता मीणा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोबनेर व राजस्व अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी ऋषि राज कपिल सांभर लेक व सदस्य अधिवक्ता रामावतार रहे।

तालुका विधिक सेवा समिति, सांभर लेक के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 163 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के जरिए निस्तारण करवाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के 12 प्रकरणों में राजीनामा से फैलता दिया गया। सचिव तालुका विधिक सेवा रणजीत सिंह राठौड़ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के मामलों में अदालत की ओर से 1,59,66,000/- रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा 33 प्री लिटिगेशन के मामलों में 30,35,300/- दोनों मिलाकर कुल 1,90,01,300/- अक्षरें (एक करोड़ नब्बे लाख एक हजार तीन सौ रुपए) के अवार्ड पारित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष बार संघ गिरिश चन्द नागू वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा, लालचंद कुमावत, शौहरत अली, निशांत शर्मा, चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक अमित कुमार वर्मा, पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल, कैलाश चन्द माली आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




