[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था रूण भोमियासा महाराज की अष्टधातु प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर


रूण के ऐतिहासिक तालाब रत्नासागर के प्रांगण में बने पार्क में भोमियासा महाराज की अष्टधातु अश्वरोही प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को जनसैलाब और संतों के पावन सानिध्य में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा क्षेत्र धर्ममय माहौल में सराबोर नजर आया।


महोत्सव के तहत मंगलवार रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें उदयपुर के प्रसिद्ध कलाकार राधे भाट, लिखमाराम अमरपुरा, महावीर नागोरी, मुकेश डांगी, लक्की उड़ान, राजू चौधरी, खुशी, पूजा और अल्का जैसे नामचीन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन  हेमंत लांबा ने किया।


*31 जोड़ों ने दी हवन में आहुतियां, उमड़ी कलश यात्रा*
बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन का आयोजन हुआ, जिसमें 31 जोड़ों ने यजमान के रूप में बैठकर विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। यह हवन कार्यक्रम पण्डित शुभकरण शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके पश्चात सुबह 9:15 बजे भोमियासा महाराज के मुख्य मंदिर से मुख्य मार्गो से होते हुए  रत्नासागर तालाब तक संतो के सानिध्य में  कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सिर पर मंगल कलश धारण किए हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस कलश यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया।


*संतों का मिला पावन सानिध्य*
प्रतिमा अनावरण के पश्चात आयोजित धर्मसभा में संतों ने अपने मुखारविंद से कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर श्री 1008 ओमप्रकाश दास महाराज, रैण पिठाधीश्वर सज्जनराम महाराज, देवरी धाम के रमैयादास महाराज, आकेली पौ धाम के रामनिवास महाराज, नोखा रामद्वारा के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, बस्तीराम महाराज रैण,भजन सम्राट सुखदेव महाराज, युवा संत राम बल्लभ महाराज सहित कई महापुरुषों का आशीर्वाद एवं अध्यात्मिक सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।


*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं महाप्रसादी*

समारोह में खिंवसर विधायक रेवंतराम डागा, कुचेरा के पूर्व चेयरमैन महेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसादी (भंडारे) की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति के सदस्यों ने पधारे हुए सभी संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समस्त रूण इंदोकली के 36 कौम के ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now