
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसते हुए गैटोर जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान में रेल अधिकारियों की टीम ने 437 यात्रियों को धर दबोचा और मौके पर ही ₹2,49,690 का रेल भाड़ा मय जुर्माना वसूला।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि चेकिंग स्टॉप टीम ने 13 ट्रेनों की चेकिंग कर कुल 437 मामलों में ₹2,49,690 वसूले गए। जिनमें बिना टिकट एवं अनियमित यात्री 434 मामले (₹2,43,690 जुर्माना) तथा
धूम्रपान के 3 मामलों में ₹6,000 जुर्माना वसूला गया | यह कार्यवाही मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार के नेतृत्व और देखरेख में अंजाम दी गई। चेकिंग की पूरी प्रक्रिया में 38 टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) एवं
17 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बेहतरीन समन्वय के चलते स्टेशन और ट्रेनों में भगदड़ जैसी स्थिति रही और नियम तोड़ने वाला एक भी यात्री बचकर नहीं निकल सका।

गोवर्धन है कि इस चेकिंग अभियान के बाद जयपुर- दौसा रेलखंड पर बढ़ी टिकटों की बिक्री में वृद्धि हुई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
भूपेश यादव ने बताया कि इन अभियानों का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि ईमानदारी से यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा करना है।जयपुर मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे ‘सरप्राइज चेकिंग ड्राइव’ आगे भी बिना किसी पूर्व सूचना के जारी रहेंगे। रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि: हमेशा वैध टिकट लेकर ही ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर जाएँ। ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान व अन्य निषिद्ध गतिविधियों से पूरी तरह बचें।

Author: Aapno City News




