[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शायरी सेवा शिविर में भावुक हुआ राम प्रसाद छलकीआंखें, 15 वर्ष के इंतजार बाद मिला   फ्री-होल्ड पट्टा ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नगर पालिका मंडल फुलेरा द्वारा वार्ड संख्या 2 के शहरी सेवा शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से  शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का सबसे भावुक और यादगार क्षण तब आया जब 15 वर्षों से अपने पट्टे के लिए संघर्ष कर रहे रामप्रसाद को आखिरकार उनका फ्री-होल्ड पट्टा सौंपा गया। पट्टा मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने राज्य सरकार व नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिविर का निरीक्षण सांभरलेक उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक ऋषिराज कपिल ने किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग  मौजूद रहे।

शिविर में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के पट्टों, नामांतरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, आधार अपडेट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सफाई, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान 2 पट्टे, 2 नामांतरण, 20 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 16 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी करवाई गई। अन्य प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।
अधिशासी अधिकारी महिमा सोनी ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने की अपील की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now