[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वीर सहायता योजना 2025″ से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम ।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जयपुर जिला के तत्वावधान में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र. सं. 1) अरविंद कुमार जांगिड़ सांभर लेक के मार्गदर्शन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्वेता मीणा, सांभर लेक द्वारा रामगोपाल टांक शारदा मेमोरियल स्कूल, सांभर लेक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण “वीर परिवार सहायता योजना 2025” से संबंधित विधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक या कानूनी नीति नहीं है

बल्कि देश के उन रक्षकों  के प्रति हमारी राष्ट्र निष्ठा का प्रतीक है जो हमारी सीमाओं पर रात दिन तत्पर  रहते हैं विद्यालय प्रिंसिपल निशा सिनवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि सैनिक जब तक सीमा पर तैनात होता है तो उनका मन अपने घर के छोटे-छोटे कानूनी विवादों, जमीन जायदाद की उलझनों या पारिवारिक मामलों में फंसा नहीं होना चाहिए वीर परिवार सहायता योजना इसी सोच का परिणाम है।


लीगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि से संबंधित विस्तृत विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पैरा लिगल वालंटियर्स राकेश कुमार सोनी, अनु खंडेलवाल, विद्यालय स्टाफ पीयूष राज, यश शर्मा, सुनीता सैनी, मेघा शर्मा, अश्विनी शर्मा, समरीन खान, यामिनी टेलर आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now