[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण- इंदोकली में गूंजे जयकारे- ट्रैक्टरों के विशाल काफिले संग पधारे भोमियासा महाराज

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल- मुसलमानों ने बरसाए फूल

रुण – गांव रुण में लोकदेवता श्री भोमियासा महाराज की भव्य अष्टधातु अश्वारोही प्रतिमा के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा व अनावरण महोत्सव का ऐतिहासिक आगाज हुआ। सोमवार सुबह खजवाना से वैदिक मंत्रोचार के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में ट्रैक्टरों का विशाल काफिला शामिल रहा। इस विशाल काफिले को महादेव गौशाला संचालक रूण के रामेश्वर गोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंदोकली और रूण के मूल मंदिरो में दर्शन के बाद यह यात्रा रत्नासागर तालाब पार्क पहुंची।



मुस्लिम समाज ने किया पुष्प वर्षा से काफिले का स्वागत

इस शोभायात्रा ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की, जहाँ हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम के हजारों ग्रामीणों ने एक साथ भाग लिया। जिला शांति समिति सदस्य फखरुद्दीन खोखर ने बताया बस स्टेशन मार्ग में मुस्लिम समाज के युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ श्रद्धालुओं और लोकदेवता की प्रतिमा पर जमकर पुष्प वर्षा की, जो कौमी एकता का जीवंत उदाहरण बन गया,श्रद्धालुओं ने मुस्लिम समाज की इस कार्य के लिए जमकर तारीफ की।



महोत्सव कार्यक्रम
अश्व प्रतिमा कमेटी सदस्य रामबक्ष सेन ,सुनील टेलर, रामप्रसाद खाती ने बताया कि समस्त ग्रामीणों व संतों के आशीर्वाद से तीन दिवसीय भव्य आयोजन हो रहा है। इस दौरान सोमवार रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
20 जुलाई (सोमवार) – फाउंडेशन आरोहण (संपन्न) एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ (सायं 8:15 बजे हुआ)।
21 जुलाई (मंगलवार) – प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भव्य रात्रि जागरण।


22 जुलाई (बुधवार) – प्रातः 6:15 बजे हवन, प्रातः 9:15 बजे विशाल कलश यात्रा तथा संत सानिध्य में भव्य प्रतिमा अनावरण व महासत्संग समारोह।

महोत्सव में नरैना धाम के  ओमप्रकाश दास महाराज, रेण धाम के  सज्जनराम महाराज, नोखा चांदावता के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज सहित कई संतों का पावन सानिध्य रहेगा। वहीं भजन संध्या में महावीर नागोरी, राधे श्याम भाट, मुकेश डांगी सहित कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now