[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण के गिरिराज शर्मा और अनुराग दाधीच ने किया नीट क्लियर

SHARE:


गांव रूण में कुल  सात बनेंगे डॉक्टर


रूण. पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में इस बार नीट परीक्षा परिणाम 2026 में दो अभ्यर्थियों ने नीट क्लियर किया है ,इस कड़ी में गिरिराज शर्मा और अनुराग दाधीच ने नीट क्लियर किया है। गिरिराज शर्मा के माता पिता संतोष देवी -शिव भगवान खंडेलवाल और अनुराग दाधीच के पिता जुगलकिशोर दाधीच  शिक्षक हैं।

गौर तलब है कि शिक्षक जूगलकिशोर की दो बेटियां पायल का 2021 में तथा प्रीति का 2022 में नीट क्लियर हो चुका है, इसी प्रकार 2023 में इनके बड़े भाई स्वर्गीय मेघराज दाधीच की पुत्री पूजा भी नीट क्लियर कर चुकी है और तीनों ही ट्रेनिंग पर है।

भजन सम्राट रामकिशोर दाधीच ने बताया कि गांव रुण में पहली बार एक परिवार से चार डॉक्टर बनेंगे, इसी तरह गांव रूण के किसान परिवार सें ताल्लुक रखने वाले सैयद रुस्तम अली पांडु के बेटे सैयद मुशर्रफ पांडु का 2025और रूण के ही शिक्षक इकबाल तेली के बेटे सैयद अफजल का भी 2024 में नीट क्लियर होने से गांव रूण में अब तक सात डॉक्टर बनेंगे।

गांव रूण के ग्रामीणों ने 2026 में और उससे पहले बनने वाले सभी डॉक्टर्स को बधाइयां दी है और इनका स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now