[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

7 जून से निकलेगी 17वीं विशाल मीरां नगर परिक्रमा, रंगीन पोस्टर का विमोचन

SHARE:

           🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी। पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली 17वीं विशाल श्री मीरां नगर परिक्रमा के रंगीन पोस्टर का गुरुवार को चारभुजा नाथ मंदिर में कथा व्यास नंदकिशोर व्यास की मौजूदगी में विधिवत विमोचन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री चारभुजारी” एवं “जय श्री मीरां” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
समिति अध्यक्ष फकीरचंद शर्मा ने बताया कि नगर परिक्रमा 7 जून से ध्वज पूजन के साथ रवाना होगी, जो 11 जून तक विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में साधु-संत, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भारी संख्या में भाग लेंगे।
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 जून को बड़वासन माताजी मंदिर, 8 जून को कदम कदमिनी भूरियासनी, 9 जून को संत श्री परसरामजी महाराज मंदिर कलरू, 10 जून को देवरिया नाड़ा तथा 11 जून को चारभुजा नाथ मंदिर में विशाल धार्मिक आयोजन के साथ नगर परिक्रमा संपन्न होगी। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे भजन संध्या, जागरण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रचार मंत्री तेजाराम लाडणवा ने बताया कि यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-पानी एवं विश्राम की विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में बाबूलाल अरोड़ा, कैलाश पुजारी, रामेश्वर इन्द्राणियां, देवीलाल गौड़, मुरलीधर शर्मा, झूमरलाल पारीक, गिरधारीदास वैष्णव, रामकिशन प्रजापत, चंद्रप्रकाश जांगिड़, गोपाल पंडित, भरत शर्मा, प्रदीप दाधीच, मिश्रीलाल प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now