[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शांतिकुंज गार्डन के बाहर दिनदहाड़े बाइक चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैदलकड़ी के सहारे चलता दिखा संदिग्ध, पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

SHARE:


आबूरोड, सिरोही |
आबूरोड शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला शांतिकुंज गार्डन के बाहर का है, जहां अज्ञात संदिग्ध एक बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति ने सिर पर सफेद कपड़ा बांध रखा था और वह लकड़ी के सहारे चलता हुआ दिखाई देता है। फुटेज में वह पहले आसपास का जायजा लेता है, फिर मौका मिलते ही बाइक के पास पहुंचकर कुछ ही क्षणों में लॉक तोड़ता है और बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे वाहन मालिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने और चोरी गई बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने तथा बाइक चोर गिरोह पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

आबूरोड #सिरोही #बाइकचोरी #CCTV #BreakingNews #RajasthanNews #Aaburoad #CrimeNews #Police #आपणोसिटीन्यूज़ #TejaRamLadanwa #ViralNews #BikeTheft #Alert #PublicSafety

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now