[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उ. प .रेलवे पर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22 वीं बैठक।

SHARE:


रेल सुविधाओं एवं यात्री हितों के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22वीं बैठक बुधवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित “मिलन” सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह,

खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल तथा राजस्थान सरकार की प्रतिनिधि श्रीमती दीप्ति कछवाहा सहित विभिन्न संगठनों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रेल यात्री संगठनों एवं उपभोक्ता संरक्षण संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उ.प. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, समिति अध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने रेलवे विद्युतीकरण, समय पालन, रेल संरक्षा, माल लदान, शिकायत निवारण तथा स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी। बैठक में उपमहाप्रबंधक (सामान्य) एवं समिति सचिव  शशांक  ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उ प रेलवे पर हाल ही में किए गए विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं की उपलब्धियों से सदस्यों को अवगत कराया।
राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उदयपुर सिटी-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली तक संचालित करने का सुझाव दिया। वहीं जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने जयपुर एवं गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर विकसित की जा रही विश्वस्तरीय सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए जयपुर के सभी रेलवे स्टेशनों पर “सरस” बूथ स्थापित करने का सुझाव रखा।जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं विधायक  विश्वनाथ मेघवाल ने नई ट्रेनों के संचालन, रेलों के ठहराव, फेरों में बढ़ोतरी, स्टेशन विकास, सफाई व्यवस्था, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट एवं एस्केलेटर सुविधाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सुझाव दिए।
बैठक में समिति सदस्यों ने भी नई रेल लाइनों, ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव, यात्री सुविधाओं के विस्तार, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं प्रतीक्षारत यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। अंत में सदस्यों ने रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक एवं यात्री सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी,प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मदन राम देवड़ा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा,प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर ब्रजमोहन मीना, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर अनुराग गोयल,प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा सहित अन्य विभागाध्यक्ष, उप महाप्रबंधक (सा.)शशांक,उपसचिव पी के मलिक सहित प्रधान कार्यालय के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now