
पुलिस की पैनी नजर, आरोपी सांवरमल गिरफ्तार,ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) के सख्त रुख के बाद जिले में खलबली मची हुई है। इसी अभियान के तहत फुलेरा पुलिस थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

बीती रात, जब पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सांभरलेक रोड के पास एक मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर (RJ 14 RE 8549) संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और मां मीरा मैरिज गार्डन के पास ट्रैक्टर को घेर लिया। तलाशी लेने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में अवैध काले पत्थर (इमारती पत्थर) भरे मिले।

ट्रैक्टर चालक सांवरमल,उम्र २६ वर्ष, निवासी कोरसीना (सांभरलेक) को बिना किसी रॉयल्टी या कागजात के अवैध पत्थर की चोरी और परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक) ने किया, जिसमें सरदार कानि, महिला कानि माया और चालक दीपक का विशेष सहयोग रहा।

Author: Aapno City News





