
राजस्थान के समग्र विकास को लेकर हुई चर्चा।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
मुख्यमंत्री निवास पर कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ एक विशेष बैठक में राज्य के श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने शिरकत कर राजस्थान के समग्र विकास, ग्राम विकास, वार्ड विकास, के आगामी अभियान को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें गहन व विशेष चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के किसानों को खुशहाल रखने एवं उनकी आमदनी कैसे बड़े तथा राज्य में सभी गांव की समग्र उन्नति का रोड मेप तैयार हो और उसी तर्ज पर शहरों में वार्ड विकास का रोड मैप भी तैयार करने के लिए योजना बध्द तरीके से एक कार्यक्रम चलाया जाए, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा जनहित में चल रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका लाभ आम जन को मिलता रहे इस पर भी गहन चर्चा की गई। तथा सरकार और जनता के बीच सेतु जैसा कार्य करने के लिए भी मुख्यमंत्री शर्मा ने दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में के बाद श्री मद यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने योजनाओ की पालना के लिए रोड मैप तैयार करवा कर जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

Author: Aapno City News




