[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ऑपरेशन ‘एंटी वेनम’:। खाकी के जाल में फंसे नशे के दो सौदागर ।

SHARE:


पुलिस ने 1.6 किलो अफीम जब्त।
लोगों ने की पुलिस कार्यवाही की सराहना।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जयपुर ग्रामीण पुलिस की पैनी नजर और ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत फुलेरा थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर एक बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से 1620 ग्राम (1.6 किलो से ज्यादा) गीली अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।


यह पूरी कार्रवाई किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे, जब पूरा शहर सो रहा था, फुलेरा पुलिस की टीम गांधी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी अंधेरे में दो युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आते दिखाई दिए। जैसे ही उन लड़कों ने पुलिस की वर्दी देखी, उनके होश उड़ गए और उन्होंने पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। घबराहट में दोनों लड़कों ने अपने बैग और प्लास्टिक की थैली को सीने से चिपका लिया और गर्दन झुका कर छिपने की नाकाम कोशिश करने लगे।

जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो बैग और थैली के अंदर से नशे का सामान बरामद हुआ। युवक सूरज गिरी इसके पास से 883 ग्राम गीली अफीम मिली। वहीं कैलाश चंद के पास से 737 ग्राम गीली अफीम बरामद हुई। दोनों को कुल 1620 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं।
1.सूरज गिरी गोस्वामी 22 वर्ष निवासी बुध थाना, गंगरार।2. कैलाश चंद शर्मा 24वर्ष निवासी बुध थाना,गंगरार।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि
जयपुर ग्रामीण एस पी हनुमान प्रसाद के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहाँ से आई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व थानाधिकारी फुलेरा राजेंद्र कुमार ने किया, जिसमें दूदू थाने से  कांस्टेबल नरेश, कुलदीप और सरदार सिंह की विशेष भूमिका रही। जबकि फुलेरा थाना से कांस्टेबल रवि कुमार एवं सरदार सिंह ने भी सहयोग किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नशे का व्यापार न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज की जड़ों को भी खोखला करता है। पुलिस का यह ‘एंटी वेनम’ अभियान युवाओं को इस जहर से बचाने की एक बड़ी कड़ी है।
वहीं क्षेत्र के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now