
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी और धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को दबोचा है, जिसने एक बुजुर्ग महिला की लाचारी का फायदा उठाकर उनके जीवन भर की जमापूंजी हड़प ली।मामला काफी भावुक और गुस्से से भर देने वाला है।

पीड़िता स्वर्गीय श्रीमती मैना देवी,जो रेलवे से रिटायर हुई थीं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।मैना देवी अपनी तीन मासूम नाबालिग पोतियो (कुमुम, रियाशी और योगिता) के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके नाम पर 9-9 लाख रुपये की FD (Fixed Deposit) करवाना चाहती थीं।शातिर चाल बैंकिंग कियोस्क संचालक विष्णु कुमार ने उनकी इसी ममता और भरोसे का फायदा उठाया। उसने FD करने के बहाने मैना देवी के बैंक खाते से कुल 27 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।आरोपी इतना शातिर था कि उसने विश्वास जीतने के लिए फर्जी FD रसीदें बनाकर मैना देवी को दे दीं,

ताकि उन्हें लगे कि पैसे जमा हो गए हैं। असलियत तब सामने आई जब उनकी मृत्यु के बाद परिवार को पता चला कि कोई FD हुई ही नहीं थी। जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी विष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 319(2) और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस अब आरोपी से उन 27 लाख रुपयों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
>

Author: Aapno City News




