
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। पुलिस थाना फुलेरा ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे थाने के टॉप-10 वांछित आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि परिवादी मंगलचन्द निवासी झखोलड थाना नरेना ने अपने सोनालिका 750 ट्रैक्टर (RJ 02 RD 8212) के एचपी पेट्रोल पम्प आकोदा से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू की गई।

प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में आरोपी मनीष उर्फ कालू को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी संतोष कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी सांभरलेक अनुपम मिश्रा के निर्देशन तथा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता व सूचना संकलन के आधार पर आरोपी संतोष कुमार पुत्र हरभान, निवासी लाखनपुर थाना मेहन्दीपुर बालाजी जिला दौसा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित हैड कांस्टेबल अमीचन्द, कांस्टेबल अनिल कुमार, हंसराज एवं विनोद कुमार की विशेष भूमिका रही।

Author: Aapno City News




