[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

परशुराम जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, वृद्ध जनों एवं शिक्षा क्षेत्र में अब्बल रहे का हुआ सम्मान।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के जोबनेर रोड स्थित विप्र वाटिका में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम,विधि, विधान एवं पूजा अर्चना के साथ मनाया गया। विप्र महासभा शाखा के अध्यक्ष राजू दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में गायत्री माता, दधीचि ऋषि एवं भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना कर उपस्थित समाज के महिला – पुरुषों ने महा आरती कर नगर एवं क्षेत्र में शांति एवं प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर विप्र महा  सभा की ओर से सामाजिक प्रतिभा सम्मान के रूप में बुजुर्ग महिला पुरुषों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनमें महिला पुरुषों युवा युक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर समाज के गौरव एवं संरक्षक वेद प्रभु दयाल दाधीच ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें भगवान परशुराम द्वारा बताई राह पर चलना चाहिए जिससे हमारा जन्म सफल होगा और आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर संरक्षक प्रभु दयाल दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा बगरू, पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश चंद्र सारस्वत, महामंत्री शैलेंद्र शर्मा एवं महेश दाधीच सहित
विप्र सभा के पदाधिकारी विप्र समाज के बंधु उपस्थित रहे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now