[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पीपली का बास में हिंदू सम्मेलन व महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न।

SHARE:


सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व संत सानिध्य में गूंजा धर्म, भक्ति और एकता का संदेश।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पीपली का बास में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन एवं महाशिवरात्रि कार्यक्रम क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय धार्मिक आयोजन बन गया। तेजाजी चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से संपूर्ण वातावरण शिवमय एवं भक्तिमय हो उठा।


कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें पुरुष, महिलाएं एवं युवा वर्ग ने एक स्वर में पाठ कर पूरे गांव को धर्ममय बना दिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। संतों के सानिध्य में आयोजित इस आयोजन में भक्ति, प्रवचन एवं विचारमय कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

विशेष रूप से दादूपंथी संत स्वामी रामप्रकाश  महाराज के सानिध्य एवं मार्ग दर्शन से कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्राप्त हुईं।संत स्वामी राम प्रकाश महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति ही समाज को जोड़ने वाली शक्ति है तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं में संस्कारों का बीजारोपण होता है। वहीं जानकारी देते हुए धर्मप्रेमी पंकज कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों व सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करना है।इस मौके पर प्रहलाद सिंह, सूरजमल प्रजापत, ओमसिंह, रामचंद्र प्रजापत, रामू नानूराम जीतरवाल, भंवरलाल, विनोद कुमार प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, करण सिंह, अतुल गौतम, गोपाल शर्मा, मोहन वर्मा, दिनेश शर्मा एवं मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, धर्मप्रेमी नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। पीपली का बास में आयोजित यह हिंदू सम्मेलन एवं महाशिवरात्रि कार्यक्रम क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गया, जिसने समाज को धर्म, संस्कृति और एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now