
मेड़ता पंचायत समिति में आरएलपी का दबदबा कायम
बाबूदेवी बनीं उपप्रधान, भाजपा के राकेश बिश्नोई को 3 मतों से हराया
आरएलपी को 9 और #भाजपा को मिले 6 वोट, 15 सदस्यों ने किया मतदान
🖋 #तेजाराम_लाडणवा
मेड़ता पंचायत समिति के उपप्रधान पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक बार फिर बाजी मारते हुए बाबू देवी को उपप्रधान निर्वाचित करा दिया। शनिवार को हुए चुनाव में बाबू देवी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश बिश्नोई को 3 मतों के अंतर से पराजित किया।
निर्वाचन अधिकारी #सुनील कुमार ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए कुल 17 मत निर्धारित थे, जिनमें से 15 मत डाले गए। सभी 15 मत वैध रहे और कोई भी मत निरस्त नहीं हुआ। मतगणना में आरएलपी की बाबू देवी को 9 मत, जबकि भाजपा के राकेश बिश्नोई को 6 मत मिले।
इस परिणाम के साथ ही मेड़ता #पंचायत समिति में उपप्रधान पद पर आरएलपी का कब्जा हो गया। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन #अधिकारी सुनील कुमार ने की।
आंकड़ों में चुनाव मे #सुमन मनीष और #कौशल्या डूंगाराम ने मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे ।
17 मतों से 15 सदस्यों ने मतदान कियहै।
रएलपी की प्रत्याशी बाबू देवी को 9 मत व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशमत
राकेश बिश्नोई को 6 मत मिले
उपप्रधान चुनाव में बाबू देवी की जीत को मेड़ता पंचायत #समिति के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में आरएलपी की मजबूत स्थिति के रूप में देखा जा रहा है।

Author: Aapno City News




