[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गोवा में चमकी जयपुर की बेटी लावण्या कुमावत। नेशनल शूटिंग में जीता स्वर्ण व रजत पदक।

SHARE:


शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित। ‘खेलो इंडिया’ के लिए हुआ चयन
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी में जयपुर की उभरती हुई प्रतिभा लावण्या कुमावत ने अपने अचूक निशाने से पूरे देश में प्रदेश और शहर का मान बढ़ाया है। गोवा में आयोजित 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में लावण्या ने 379 अंकों का शानदार स्कोर हासिल करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


इस दोहरी सफलता के साथ ही लावण्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘खेलो इंडिया’ गेम्स के लिए भी हो गया है, जो उनके खेल करियर में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
देशभर से आए  निशानेबाजों के बीच लावण्या ने धैर्य और सटीक एकाग्रता का परिचय देते हुए अपनी जगह पक्की की। व्यक्तिगत रजत पदक जीतने के अलावा, उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ियों लावण्या कंवर और पलक के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विजय पताका फहराई।

लावण्या जयपुर के कालवाड़ रोड (हाथोज) स्थित सुशांत सिटी, परी चौक के पास फ्लोरियन क्लब में संचालित इंद्रजीत शूटिंग एकेडमी में नियमित अभ्यास करती हैं। कोच इंद्रजीत सिंह जोधा के कुशल मार्गदर्शन और तकनीकी प्रशिक्षण ने उनकी प्रतिभा को तराशने में अहम भूमिका निभाई है। ‘खेलो इंडिया’ में चयन होने से अब उन्हें आगे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बड़े राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।


लावण्या कुमावत, लावण्या कंवर, पलक और कोच इंद्रजीत सिंह जोधा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एकेडमी परिवार, परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now