
बाबूलाल गट्टानी परिवार ने माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर दी बधाई
मोकलपुर के नवनिर्वाचित सरपंच गंगाराम बावरी का मेड़ता पहुंचने पर भव्य स्वागत

🖋 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी
#मेड़ता पंचायत समिति की ग्राम #पंचायत मोकलपुर के नवनिर्वाचित सरपंच गंगाराम #बावरी के सरपंच पद पर निर्वाचित होने के बाद पहली बार मेड़ता पहुंचने पर बाबूलाल #गट्टानी परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मेड़ता स्थित गट्टानी परिवार के कार्यालय में माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर नवनिर्वाचित #सरपंच को बधाई दी गई।
युवा समाजसेवी बाबूलाल गट्टानी के नेतृत्व में विनोद कुमार गट्टानी, आनंद कुमार गट्टानी, नारायण, पोखर दास वैष्णव एवं हंसराज वैष्णव सहित उपस्थित लोगों ने गंगाराम बावरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच गंगाराम बावरी ने कहा कि मोकलपुर के पूर्व सरपंच स्वर्गीय मेघराज गट्टानी ने गांव के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करवाए थे। उनकी कार्यशैली और विकास की सोच से प्रेरणा लेकर गांव के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गांव की आवश्यकताओं में भी बदलाव आया है। वर्तमान दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
गंगाराम बावरी ने कहा कि गांव की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वागत के लिए गट्टानी परिवार एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया और कहा कि जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया गया है, उसका सम्मान करते हुए वे मोकलपुर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा कर नवनिर्वाचित सरपंच का अभिनंदन किया और उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author: Aapno City News




