[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से फुलेरा के डॉ. गणेश चंद्र दाधीच ने की शिष्टाचार भेंट। महामहिम ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। जयपुर स्थित राजभवन में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और फुलेरा दाधीच समाज अध्यक्ष, प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी डॉ. गणेश चंद्र दाधीच के बीच एक आत्मीय शिष्टाचार भेंट हुई।

इस विशेष अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने ज्योतिष व आध्यात्म के क्षेत्र में डॉ. दाधीच के उल्लेखनीय योगदान और उनकी सटीक भविष्यवाणियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।


मुलाकात के दौरान महामहिम राज्यपाल ने डॉ. दाधीच को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। दोनों विभूतियों के बीच लगभग आधे घंटे तक ज्योतिषीय गणनाओं, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर गहन मंत्रणा व व्यक्तिगत चर्चा हुई।


राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. दाधीच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ पधारने का स्नेहपूर्ण आमंत्रण भी दिया। फुलेरा के गौरव डॉ. दाधीच को मिले इस सम्मान से क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now