[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चलती ट्रेन से उतरे युवक का दो महीने बाद भी सुराग नहीं। जीआरपी ने जारी किया हुलिया।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) हरियाणा के रोहतक स्थित सतलोक आश्रम के समागम से लौटते वक्त चलती ट्रेन से उतरे जयपुर निवासी गौतम गुर्जर (23) का करीब दो माह बाद भी पता नहीं चल सका है। जीआरपी थाना फुलेरा ने धारा  बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।परिवादी लक्की गुर्जर के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को वह अपने बड़े भाई गौतम के साथ धनाना गांव (रोहतक) गया था।

9 सितंबर की रात करीब 11 बजे दोनों दौलतपुर चौक से ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। तड़के करीब 5:40 बजे जोबनेर आउटर निकलने के बाद आंख खुलने पर गौतम चलती ट्रेन से उतर गया। गिरने के बाद वह उठकर खड़ा हो गया, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। लक्की ने फुलेरा उतरकर हिरनोदा, ढिंढा स्टेशन और फाटकों के आसपास तलाश की, पर वह नहीं मिला। गौतम गुर्जर (पुत्र स्व. रमेशचन्द गुर्जर, निवासी गणेश विहार कॉलोनी, डाबी फार्म, सिरसी रोड, भाकरोटा, जयपुर) की उम्र करीब 23 साल, रंग गेहुआं व शरीर मध्यम है। उसने गुलाबी हाफ टी-शर्ट (जिस पर ‘ck’ लिखा है), सफेद पाजामा और नीली चप्पल पहन रखी है। उसका मोबाइल नंबर 8003928896 है।
जीआरपी थाना फुलेरा थानाधिकारी ओमप्रकाश (पु.नि.) ने गौतम के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर9829218871 या दूरभाष 01425- 294060 पर सूचना देने की अपील की है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now