[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दादू समाधि स्थली भैराणा धाम पर दादूवाणी सत्संग के बाद संत प्रसादी ।

SHARE:


दादूधाम पीठाधीश्वर ओम प्रकाश  महाराज के सानिध्य मेंआयोजित कार्यक्रम।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के निकटवर्ती श्री दादू दयाल जी की समाधि स्थल भैराणा धाम पर  श्री दादू दयाल जी महाराज की असीम कृपा से, श्री दादू विश्व पीठाधीश्वर श्री ओमप्रकाश महाराज एवं भैराणा धाम के गोरधन दास महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को यजमान गणपत जलांधरा की ओर से रमणीय स्थल भैराणा धाम पर चल रही दादू वाणी सत्संग के बाद,पंगत प्रसादीआयोजन किया गया।

इस मौके पर दादू विश्व पीठाधीश्वर ओमप्रकाश महाराज ने कहा कि हमें महान संत श्री दादू दयाल जी महाराज के बताएं  उपदेशों का अनुसरण करते हुए उनकी बताई राह पर चलने से हमारा  जीवन सफल होगा। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन में सत्य,निष्ठा, ईमानदारी, परहित और दया भाव रखने से जीवन में कभी संकट नहीं आते और जीवन सफल हो जाता है।

वहीं उन्होंने कहा कि संतों का अनुसरण कभी व्यर्थ नहीं जाता,वह जीवन रूपी नाव को पार लगा देता है।आरती के बाद भैराणा धाम पर उपस्थित संतो महंतो के प्रसादी प्राप्त करने के पश्चात पंगत प्रसादी की गई। इस मौके पर गणपत लाल, योगेश कुमार, गिरीश कुमार, आसाराम, कैलाश नारायण, सीताराम, ओम प्रकाश, भंवरलाल व समस्त जलांधरा परिवार एवं मनीष कुमार आशी वाल,किशन लाल भोड़ीवाल,रूप कुमार परमावल, डॉ अविनाश दाधीच, रामपाल  कुमावत सहित महिला पुरुष उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now