[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विधि विधान से श्री श्याम मंदिर  परिसर में शिव परिवार की  स्थापनाहुई         

SHARE:

                                                                                   पादूकलां।( दीपेंद्र सिंह राठौड़) समीपवर्ती  ग्राम पंचायत लांपोलाई के मेड़ता सिटी रोड  स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी गोपाल पंचारिया ने बताया कि श्री श्याम मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से शिव परिवार की स्थापना की गई।

पंडित देवीलाल दाघिच द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ गौरी गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्य यजमान द्वारा यज्ञ में आहुति देकर लोक कल्याण गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प लिया। और मंदिर परिसर में महादेव, पार्वती,गणेश और कार्तिक के भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई। जिसमें समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से पूजा अर्चना कर और यज्ञ में आहुति दी।

विद्वान पंडितो द्वारा शुभ मुहूर्त में मंदिर परिसर में  शिव परिवार की स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी गोपाल पंचारिया पंडित देवीलाल दाधीच,  नेमाराम लटियाल,अनिल कुमार टाक, कैलाश पारीक, आशीष दाधीच,कमल किशोर पंचारिया,मिट्ठू लाल जांगिड़, हंसराज जोशी,दीपक पारीक,सत्यनारायण दरक, राधेश्याम दरक सहित गांव के गणमान्य नागरिकमौजूद रहें ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now