[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शिक्षाविद शक्ति सिंह को समर सत्ता अवार्ड से किया सम्मानित।

SHARE:

शिक्षा,सामाजिक एवं जन सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) नगर के शिक्षाक्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षाविद शक्ति सिंह को सामाजिक,शिक्षा एवं जन सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ‘राष्ट्रीय समता स्वतंत्रता मंच’ के तत्वाधान में15 जून 24 को राजधानी जयपुर में सम्मानित किया गया।


भारत की शक्ति,प्रतिष्ठा एवं पंचशीलसिद्धांत को वैश्विक स्तर पर पहुंचने के उद्देश्य से बने’राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच’के तत्वाधान में 15 जून 2024 को जयपुर शहर रोटरी क्लब सभागार में आयोजित भव्य समारोह में फुलेरा के समाजसेवी, शिक्षाविद् शक्ति सिंह को शैक्षिक उन्नयन,सामाजिक सरोकार एवं श्लाधनीय जन सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए”समर सत्ता अवार्ड”से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।

इनका चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया। सम्मान व अभिनंदन में राजस्थानी साफा,शाल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदानकिया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now