[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गांव धवा में जरूरतमंदों को बांटे निशुल्क कपड़े

SHARE:

रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-  पंचायत समिति मूंडवा के गांव धवा में मुंबई की संस्था अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई कपड़ा बैंक के निदेशक महेंद्र मेहता की ओर से जरूरतमंद गरीब परिवारों को निशुल्क कपड़े सोमवार को बांटे गए। प्रभारी फखरुद्दीन खोखर ने बताया

असावरी के पूर्व सरपंच एडवोकेट परसराम खुड़खुड़िया के सहयोग से गरीब परिवारों को कपड़े निशुल्क बांटे गए। इन्होंने बताया यह संस्था राजस्थान के लगभग 20 जिलों में हर महीने निशुल्क नए और पुराने कपड़ों का वितरण करती है।

धवा गांव में कपड़ा वितरण के दौरान कार्यक्रम प्रभारी सुरेश बेनीवाल, कैलाश चौहान, सुरेश सेन, सुमेरराम और मंजू चौधरी ने कपड़ा वितरण में सहयोग दिया।

इस दौरान गरीब परिवारों ने कपड़े वितरण से खुश होकर मुंबई संस्था और असावरी पूर्व सरपंच,एडवोकेट परसराम खुड़खुड़िया, प्रभारी फखरुद्दीन खोखर को धन्यवाद दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now