[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नागौर विधायक मिर्धा का हुआ रूण, खजवाना ,गागुड़ा में जगह स्वागत

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

मेड़ता रोड के समारोह में भाग लेने पहुंचे

रूण-नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा बुधवार को मेड़ता रोड एक समारोह में भाग लेने गए। खींवसर ब्लॉक अध्यक्ष विकास जाखड़ ने बताया

इस दौरान खजवाना ,गागुड़ा और रूण गांव में कई जगहों पर इनका स्वागत सत्कार किया गया, वही खजवाना गांव में स्वर्गीय बलदेव राम मिर्धा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्वर्गीय मिर्धा के बताए पद चिन्हो पर चले ।

इस मौके पर मिर्धा ने गांव रूण, खजवाना ,गागुड़ा में सभी से मुलाकात करके कहा कि हमारे लायक कोई भी कार्य हो तो आप जरूर बताएं। गौरतलब हैं कि मिर्धा मेड़ता रोड में स्वर्गीय बलदेव राम मिर्धा जयंती समारोह मैं अध्यक्ष के तौर पर और एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेड़ता रोड पहुंचे थे।

इनके साथ राज्य क्रिड़ा परिषद राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य प्रकाश बेनीवाल जोधपुर,खिवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास जाखड़, प्रेम पिचकिया, भागीरथ कड़वासरा, अनराज जांगिड़, झूंझंडा पूर्व सरपंच शिवदान लटियाल ,अनराज पालड़ीया और फखरुद्दीन खोखर साथ में थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now