[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता के 705 वे उर्स का आगाज, 18 को झण्डे की रस्म के साथ।

SHARE:


23 से 26 जनवरी तक होगा उर्स का आयोजन
फुलेरा (दामोदर कुमावत) हजरत ख्वाजा हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता (र,अ,) दरगाह शरीफ पुरानी धानमंडी सांभर लेक में 705 वांउर्स काआयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी तक होगा। उर्स आयोजन से पूर्व 18 जनवरी को मह रुम छोटुखान केसाहबजादे सफातखान, फारुख खान, इकबाल खान, जुल्फीकार, वहिद खान तथा हाजी बाबू खान (रिटायर्डथानेदार) एवं समस्त अगवान परिवार की ओर से झंडे की रस्म अदा की जाएगी ।

अगवान परिवार के फारुख खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी उर्स मेले में झंडे की रस्म के लिए परिवारजन गाजे बाजे व लवाजमें के साथ सांभर कस्बे के प्रमुख विभिन्न मार्गो से होते हुए झंडा हजरत ख्वाजा हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता दरगाह शरीफ पुरानी धान मंडी सांभर लेकर पहुंचेगे जहां झंडे की रस्म अदा की जाएगी। झंडे की रस्म लवाजमें के साथ निकाली जाएगी जिसमें मलंगों द्वारा हैरत अंगेज करतब और कारनामें दिखाए जाएंगे जिन्हे देख लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now