[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा वासियों के लिए खुशखबरी चमकेगा हमारा प्यारा फुलेरा!

SHARE:


“आर यू आई डीपी संवाद” फुलेरा पालिका सभागार में आज सुबह 11:30 बजे से।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
हमारे प्यारे शहर फुलेरा को और भी सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के लिए एक बहुत ही प्यारी और बड़ी शुरुआत होने जा रही है!
राजस्थान सरकार आरयूआईडीपी (RUIDP) के पांचवें चरण के तहत हमारे फुलेरा के विकास के लिए 4.84 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इसके तहत बाढ़ और जल निकासी का सही समाधान (₹1.10 करोड़): व्यय किए जाएंगे।

अब बारिश के मौसम में पानी के भराव से राहत मिलेगी और सड़कें साफ-सुथरी रहेंगी। जबकि विरासत, पर्यटन और कमान सेंटर पर(₹1.55 करोड़): व्यय होंगे। जिससे फुलेरा की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटन को नई चमक मिलेगी।
वहीं कचरा प्रबंधन (₹2.77 करोड़): के व्यय से शहर को एकदम साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता के नए मानक तय करने के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए आपकी राय है सबसे खास है! (आरयूआईडीपी संवाद) नगर पालिका फुलेरा द्वारा 8 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे, नगर पालिका सभागार में एक खास “आरयूआईडीपी संवाद” (कंसल्टेशन मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है।


इस बैठक में शहर के जनप्रतिनिधियों,मीडिया मित्रों पूर्व पार्षदों  और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी और आपके कीमती सुझाव व फीडबैक लिए जाएंगे। गोरतलब है कि पूरे राजस्थान के 84 शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए ₹9,500 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और विश्व बैंक (World Bank) का भी सहयोग है। और इस शानदार मुहिम में हमारा फुलेरा भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहा है! आइए, मिलकर अपने फुलेरा को “स्वच्छ फुलेरा – स्वस्थ फुलेरा” बनाएं!

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now