[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में मिली भारी अनियमितता।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष रालसा संजीव प्रकाश शर्मा तथा सदस्य सचिव (रालसा)  में हरिओम शर्मा के निर्देश़न में स्लीपर व लग्जरी बसों पर बड़ी कार्रवाई 5 बसों पर कसा शिकंजा, ₹70 हजार का चालान काटे, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के तत्वावधान मे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश महोदय एवं कार्यकारी अध्यक्ष,  संजीव प्रकाश शर्मा तथा माननीय सदस्य सचिव, रालस हरिओम शर्मा  के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे एक माह के ‘स्लीपर बस व लग्जरी बस विशेष चेकिंग अभियान’ के तहत संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


अभियान के तहत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जयपुर जिला)  पवन जीनवाल एवं मोबाइल मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए 5 बसों पर सख्त कार्रवाई की, जिनमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ सहायक प्रसून दीक्षित एवं मोबाइल मजिस्ट्रेट कोर्ट का स्टाफ उपस्थित रहा।


रोडवेज की बांसवाड़ा जा रही बस में मिली भारी अनियमितता, फिटनेस निरस्त करने के निर्देश
जांच के दौरान राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बांसवाड़ा जा रही बस में जानलेवा लापरवाही सामने आई। बस में यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit) नहीं था और बस की बॉडी भी पीछे से पूरी तरह टूटी हुई थी। इस गंभीर स्थिति पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा बस का फिटनेस सर्टिफिकेट (Fitness Certificate) तुरंत सस्पेंड/निरस्त करने के निर्देश प्रदान किए गए।
₹70,000 का चालान और वर्चुअल सीज कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली बसों पर लगभग ₹70,000 का चालान किया गया एवं बसों को वर्चुअल रूप से सीज किया गया।
सचिव श्री पवन जीनवाल ने बताया कि उच्च न्यायालय व रालसा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की अनुपालना में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु यह चेकिंग अभियान पूरे एक माह तक लगातार जारी रहेगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now