
रूण फखरूदीन खोखर
ग्रामीणों ने स्कूल विकास के लिए 11 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनणी में नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, महंत रामधाम नोखा चांदावता एवं उत्तराधिकारी युवा संत रामबल्लभ महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए राम प्रकाश महाराज ने कहा कि शिक्षा संसार का सर्वोत्तम धन है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण का दायित्व है कि वह विद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे, ताकि गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है।

विद्यालय विकास के लिए ग्रामीणों ने भी खुलकर सहयोग की घोषणा की। मनीराम खुड़खुड़िया ने विद्यालय के मुख्य द्वार के निर्माण तथा एक ट्रक पट्टियां उपलब्ध कराने की घोषणा की। सांवराराम वकील ने विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष का निर्माण कराने का संकल्प लिया, जबकि मनफूल चौधरी ने एक टीन शेड बनवाने और पूरे स्कूल परिसर में पौधे लगाने की घोषणा की।

इसके अलावा विद्यालय विकास को लेकर ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। हुकुमीचंद एवं त्रिलोकचंद सुथार ने 51 हजार रुपये, चिमनाराम सेन ने 51 हजार रुपये, माणकचंद, नसीब, लखाराम एवं दिलीप सेन ने संयुक्त रूप से 51 हजार रुपये, भूतपूर्व सैनिक आसाराम सेन ने 51 हजार रुपये तथा पूर्व कैप्टन बाबूलाल ने भी 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं कालूराम बीडियासर एवं रामनिवास बोला ने 11-11 हजार रुपये का सहयोग दिया। ग्रामीणों की घोषणाओं सहित विद्यालय विकास के लिए कुल 11 लाख रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य महबूब अली, रशीद अली, वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित, चंदाराम सारण, बनवारीलाल जांगिड़, रामेश्वर मुंडेल, शिवकरण गुर्जर, सहीराम जाखड़, राजेंद्र कंकड़ावा, जगराम खुड़खुड़िया, हुकमाराम काला, ज्योति गोरा एवं रामकंवरी जांगिड़, सरला स्वामी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं ग्रामीणों में धर्माराम ग्वाला, धर्मेंद्र सेन, श्रीराम खुड़खुड़िया, फखरुद्दीन खोखर, महेंद्र खुड़खुड़िया , विक्रम सिंह सांदू ,सुभाष खुड़खुड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास के संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Author: Aapno City News




