[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा का गौरव: सत्यम हॉस्पिटल को NABH सर्टिफिकेट, व्यापार महासंघ ने किया भव्य सम्मान समारोह !

SHARE:


फुलेरा (अंबेडकर भवन): चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘सत्यम हॉस्पिटल’ को प्रतिष्ठित NABH  प्रमाण पत्र मिलने पर व्यापार महासंघ द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले दो दशकों से बेहतरीन सेवाएं दे रहे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुरेश मोंगिया को साफा पहनाकर, बुके देकर और अभिनंदन पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।


NABH सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब यहाँ गंभीर बीमारियों, गायनिक, घुटना प्रत्यारोपण और डेंटल/जबड़े के जटिल रोगों का और भी बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। डॉ. मोंगिया ने साल 1990 से लेकर अब तक के अपने चिकित्सीय सफर की यादें जनता के साथ साझा कीं।समारोह में दो जनहितैषी भामाशाह व्यापारियों श्रीमती प्रभा गगरानी और श्याम लाल पारीक का विशेष अभिनंदन किया गया।

उन्होंने रेलवे जंक्शन मार्ग को चौड़ा करने के लिए अपनी पट्टेशुदा दुकानें स्वैच्छिक रूप से दान कीं और अपने खर्च पर रिपेयर भी करवाया “ऐसे समारोह से समाज और देश हित में समर्पण करने की प्रेरणा मिलती है।”व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज आहूजा, ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व हैट्रिक विधायक  निर्मल कुमावत (जिन्होंने हॉस्पिटल और भामाशाहों की जमकर तारीफ की)।अध्यक्षता डॉ. मनोज चौधरी (निदेशक, चिरायु हॉस्पिटल, जयपुर)।
विशिष्ट अतिथि डॉ. माणक कयाल, डॉ. महेश कड़ेल (जिन्होंने अपने पहले ऑपरेशन की यादें साझा कीं) और डॉ. राहुल मित्तल।


समारोह में डॉ. प्रखर मोंगिया, डॉ. नयनतारा, डॉ. आशका, डॉ. विशेष मोंगिया सहित रेलवे पेंशनर्स यूनियन और सीनियर सिटीजन संस्था के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन एक शानदार स्नेहभोज के साथ हुआ। समारोह में के चिफ क्रू कंट्रोलर प्रेमचंद वर्मा, रेलवे रिटायर्ड संगठन के महेश सहाय शर्मा, एस के माथुर, हरिराम कुमावत, प्रभु दयाल कुमावत, डॉ. एस.पी. कुमावत, डॉ राजेश शर्मा, प्यारेलाल कुमावत, सुरेश मिश्रा,राजू दाधीच,प्यारेलाल कुमावत सुधीर कैमरा, सुरेश रावका सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापार महासंघ की ओर से स्नेह भौज रखा गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now