[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे एम्प. एसो.की और से।

SHARE:


रेल प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ जयपुर में हजारों कर्मियों का प्रदर्शन आज।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के साथ कथित अन्याय, पदोन्नति में अनियमितताओं और आरक्षण नियमों की अनदेखी के विरोध में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा आज सोमवार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

एसोसिएशन के मंडल सचिव विनोद मीणा के अनुसार जयपुर मंडल की विभिन्न शाखाओं से हजारों कर्मचारी रेलवे स्टेशन से रैली के रूप में रवाना होकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचेंगे, जहां रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि लोको पायलट (गुड्स) पदों पर पदोन्नति आदेश जारी करते समय एससी/एसटी कर्मियों के लिए निर्धारित रोस्टर प्रणाली की अनदेखी की जा रही है तथा रेलवे बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा। इसके अलावा आरक्षित पद उपलब्ध होने के बावजूद पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के साथ भेद भाव पूर्ण व्यवहार करने तथा उन्हें प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन का विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। तथा
एसोसिएशन का कहना है कि उसके पदाधिकारियों को अनावश्यक रूप से हतोत्साहित किया जा रहा है तथा कई मामलों का वर्षों से निस्तारण नहीं किया गया है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक को कई बार ज्ञापन और शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इन्हीं मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और सोमवार को होने वाला यह प्रदर्शन रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now