[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

माली सैनी सामाज एकजुटता का शंखनाद।भंदे बालाजी में 26 जून को सजेगा भामाशाहों का महामंच।

SHARE:


स्थापना दिवस पर धर्मशाला निर्माण व समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले    होंग सम्मानित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
समाज में एकजुटता, सेवा भावना और आपसी सह भागिता को एक नई ऊंचाई देने के लिए माली सैनी समाज भंदे बालाजी विकास समिति पूरी तरह तैयार है। आगामी 26 जून 2026को आयोजित होने वाले विशाल भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं।

इसी सिलसिले में बिचून ग्राम में गरिमामयी उपस्थिति के बीच कार्यक्रम केआधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया और समाज बंधुओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया गया। घर-घर जाकर दिया जा रहा है आमंत्रण समिति के अध्यक्ष अमरचंद सैनी ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर जनसंपर्कअभियानचलाया जा रहा है। गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों ने बिचून क्षेत्र का दौरा किया और समाज के प्रबुद्ध जनों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।

पोस्टर विमोचन के दौरान समाज के लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।”यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के उन कर्ण धारों के प्रति आभार व्यक्त करने का जरिया है जिन्होंने धर्मशाला निर्माण और सामाजिक विकास में अपना सर्वस्व योगदान दिया है।”
पोस्टर विमोचन व जनसंपर्क के इस विशेष मौके पर बिचून क्षेत्र से समाज की कई गण मान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें शामिल हैं:रामेश्वर सैनी, रमेश सैनी, सत्य नारायण सैनी, सुनील सैनी
रामधन सैनी, अशोक सैनी, हंसराज माली, महेश सैनी
ओमप्रकाश सैनी, परमानंद सैनी, मदन सैनी, कैलाश सैनी
सीएम सैनी, कुलदीप सैनी, बजरंग सैनी, लाला सैनी एवं अन्य समाज बंधु।

आयोजन समिति की विशेष अपील तैयारियों की कमान संभाल रहे आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य गौसेवक अमरचंद सैनी, शेषनारायण सैनी, रामजीलाल तुन्दवाल, प्रेमचंद बड़ीवाल, योगेंद्र गहलोत, कालीचरण सैनी और रमेशचंद सैनी ने संयुक्त रूप से समाज के सभी वर्गों, युवाओं और पिताओं से अपील की है कि वे 26 जून को भंदे बालाजी धर्मशाला पहुंचकर इस महोत्सव की शोभा बढ़ाएं। धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का नागरिक अभिनंदन।
सामाजिक एकता समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाना। समाज सेवा और जनकल्याण के आगामी कार्यों पर विचार-विमर्श।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now