
फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
“जल है तो कल है” के प्रेरक संदेश के साथ चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के तहत आज परबतसर क्षेत्र के गंगोली ग्राम में जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री प्रहलाद राय टाक ने नहर पूजन एवं पूजा-अर्चना कर अभियान में सहभागिता निभाई तथा आमजन को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री प्रहलाद राय टाक ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम आज पानी बचाने के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, जिला महामंत्री नवनील गौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापत, शहर मंडल अध्यक्ष अजय राठी, पार्षद लोकेश मालाकार, एसडीएम कुशमलता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। वहीं परबतसर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री प्रहलाद राय टाक स्थानीय श्रीयादे माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली, विकास और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने समाजबंधुओं से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने समाज के लोगों के विचार भी सुने और आपसी संवाद के माध्यम से संगठन एवं समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, भाजपा जिला महामंत्री नवनील गौड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापत, अध्यक्ष प्रकाश किरोड़ीवाल, पूर्व अध्यक्ष भंवर भोभरिया, पार्षद जयगोपाल, प्रमोद दुहरिया, सरवन घोड़ेला, शंकरलाल प्रजापत, खीवराज सेवटा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News





