[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 13 व 14 जून को, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर होंगे अहम मंथन

SHARE:

गांधीनगर में गूंजेगी प्रजापति समाज की एकता की आवाज
अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 13 व 14 जून को, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर होंगे अहम मंथन

          तेजाराम लाडणवा
जोधपुर
अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक आगामी 13 एवं 14 जून 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित सिंधु सदन में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में देशभर से महासंघ के पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। बैठक को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
महेंद्र मावर, जोधपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महासंघ द्वारा बैठक की आधिकारिक सूचना एवं आमंत्रण जारी कर दिया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, समाजहित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करना तथा आगामी योजनाओं को अंतिम रूप देना रहेगा।
उन्होंने बताया कि 13 जून को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ होगा। बैठक में महासंघ की पूर्व बैठकों की पुष्टि रिपोर्ट, संगठन की कार्यप्रणाली में सुधार, समाज की विभिन्न इकाइयों की प्रगति समीक्षा एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगा विशेष मंथन
समाज के दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व बैठक के निर्णयों का अनुमोदन किया जाएगा।
वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के आय-व्यय एवं बैलेंस शीट पर चर्चा होगी।
महासंघ की कार्यप्रणाली में सुधार एवं पारदर्शिता को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।
अखिल भारतीय प्रजापति वेलफेयर फाउंडेशन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत होगी।
विभिन्न प्रांतीय इकाइयों एवं विंग्स की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
समाज के विकास एवं संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीतियां तय होंगी।
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
बैठक के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा।
महेंद्र मावर ने बताया कि 14 जून को गुजरात प्रदेश यूनिट के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ स्थानीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक के दौरान समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक एकता एवं युवा सहभागिता जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इस बैठक से समाज को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।
महेंद्र मावर ने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं अधिकृत पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now