[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सेनणी गांव में निशुल्क छड़ी (वाकिंग स्टिक) का हुआ वितरण

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर

छड़ीया पाकर बुजुर्ग हुए खुश

रूण- पंचायत समिति मूंडवा के गांव सेनणी में मुंबई की संस्था अंत्योदय फाउंडेशन  द्वारा बुजुर्गों के लिए भेजे गए निशुल्क छड़ी (वाकिंग स्टिक) का वितरण हुआ। कार्यक्रम प्रभारी फखरुद्दीन खोखर रूण ने बताया मुंबई की अंत्योदय फाउंडेशन के महेंद्र मेहता और नरेश जैन की ओर से इस गांव के लिए लगभग 30 छड़ीयां भेजी गई, जो बुजुर्गों के हाथ में रखने से चलने में आसानी होती है।

बुधवार को सेनणी के समाजसेवी कालूराम भडीयार के हाथों से 30 से ज्यादा बुजुर्ग निशुल्क छड़ीयां दी गई,,इस मौके पर भडीयार द्वारा बुजुर्गों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और अल्पाहार भी दिया गया।

इस दौरान सभी बुजुर्ग छड़ीयां पाकर बेहद खुश हुए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। खोखर ने बताया इसी कड़ी में 29 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजे खजवाना में निशुल्क छड़ी का वितरण किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now