[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ओबीसी एसोसिएशन ने नव नियुक्त पीसीपीओ राजीव सिंह का किया भव्य स्वागत।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में एक गरिमामय एवं उत्साह पूर्ण वातावरण देखने को मिला, जब उत्तर पश्चिम रेलवे के नव नियुक्त प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) श्री राजीव सिंह ने रेलवे बोर्ड से कार्यमुक्त होकर मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एंप्लॉईज एसोसिएशन की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जोनल संगठन सचिव अनिल कुमार ने किया।

उनके साथ शिव लहरी सैनी, सुशील गहलोत,  रामनिवास सैनी, कमलेश स्वर्णकार, दानाराम चौधरी और दीपक कुमावत सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित और सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने  राजीव सिंह के सफल, निष्पक्ष और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now