[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गोवा में गूंजेगी प्रजापति समाज की आवाजराष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में देशभर से जुटेंगे समाज के दिग्गज, बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

SHARE:


🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़तासिटी
प्रजापति समाज की राष्ट्रीय राजनीति, संगठन विस्तार और भविष्य की दिशा तय करने को लेकर जून महीने में गोवा बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन 14 जून को गोवा के बिचोलम शहर में आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से समाज के पदाधिकारी, उद्योगपति, दानदाता और प्रतिनिधि शामिल होंगे।


इस अधिवेशन को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें केवल औपचारिक बैठक ही नहीं बल्कि समाज के आने वाले वर्षों की रणनीति पर भी मंथन होगा। सबसे ज्यादा चर्चा राजनीति में भागीदारी बढ़ाने, पिछड़ा वर्ग आयोग में मजबूत प्रतिनिधित्व, राज्यसभा में समाज की आवाज पहुंचाने और दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय भवन निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर रहने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार इस बार बैठक में माटी कला बोर्ड को वैधानिक दर्जा दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठ सकती है। देशभर से पहुंचने वाले प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कई बड़े प्रस्तावों पर सहमति बनने के संकेत हैं।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रघबीर सिंह राजासांसी करेंगे। आयोजन को लेकर गोवा प्रदेश इकाई तैयारियों में जुटी हुई है। बाहर से आने वाले समाजबंधुओं के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी बैठक स्थल पर की गई है।
समाजजनों में इस अधिवेशन को लेकर खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि गोवा की धरती से प्रजापति समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का बड़ा संदेश पूरे देश में जाएगा। कई समाजजन इसे “निर्णायक अधिवेशन” मान रहे हैं, जहां भविष्य की दिशा तय करने वाले अहम फैसले सामने आ सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now