[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नौतपा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पर्यावरण प्रहरियों ने पौधों व परिंडों में भरा जीवन का जल

SHARE:


          🖊तेजाराम लाडणवा
मीरा नगरी में बढ़ती गर्मी और नौतपा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पेड़-पौधों को पानी पिलाने के साथ-साथ पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडों में भी पानी की व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने आमजन से भी भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।


इस सेवा कार्य में महावीर सिंह, रमेश चंद सोनी, घनश्याम टेलर, चन्द्र प्रकाश मण्डा, धनराज सोनी, रामरतन बोराणा, मनोहर लाल सोनी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, सागर सिखवाल, मोहित मण्डा, पप्पू बोराणा, नेमीचंद सागर एवं कमल चौहान सहित कई पर्यावरण प्रहरी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहयोग हेतु जितेन्द्र गहलोत, पालेज चौधरी, सीताराम शोभा भाटी तथा प्रेरक रामरतन बोराणा एवं अशोक सीमा भाटी का विशेष योगदान रहा।
पर्यावरण प्रेमियों ने संदेश देते हुए कहा कि नौतपा के दौरान तेज गर्मी से केवल इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधे भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में पानी की व्यवस्थाएं करनी चाहिए ताकि जीव-जंतुओं को राहत मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now