[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

योग प्रशिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा   पुनर्नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

SHARE:


🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी
राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के बैनर तले योग प्रशिक्षकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी मेड़ता को ज्ञापन सौंपकर हटाए गए योग प्रशिक्षकों की पुनर्नियुक्ति तथा मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बताया गया कि 31 मार्च 2026 को बजट अभाव का हवाला देते हुए प्रदेशभर के योग प्रशिक्षकों को सेवा से हटा दिया गया था। इसके बाद योग शिक्षण का कार्य सीएचओ को सौंप दिया गया, जिससे प्रशिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि वर्षों से वे नियमित रूप से योग सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अचानक सेवा समाप्त किए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रशिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सभी योग प्रशिक्षकों को पुनः नियुक्त किया जाए तथा उनके मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवाएं जारी रख सकें।
योग प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान योग प्रशिक्षक धीरज देवल, राधाकिशन, खेताराम सोलंकी, रामदेव, सत्येंद्र घारू, नरसी मंडाड, हुकमाराम, पुनिता, दीपक प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now