[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण में प्रतिमा लगाने के लिए हुआ नींव का मुहूर्त

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में रतना सागर तालाब के तट पर स्थित न्यू गार्डन में शुक्रवार को प्रतिमा लगाने के लिए नींव का मुहूर्त हुआ। यहां पर जल्दी ही अष्टधातु की भोमियासा महाराज की अश्व प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका निर्माण कार्य जोरों पर है।

कार्यक्रम समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह शुभ मुहूर्त में नोखा चांदावता बलराम दास महाराज रामद्वारा के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, आकेली पौ धाम के संत रामनिवास महाराज, युवा संत रामबल्लभ महाराज और अन्य संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं के साथ नींव का मुहूर्त पूजा पाठ करके पंडित आत्माराम दाधीच के सानिध्य में हुआ।

इस मौके पर संत महात्माओं ने ग्रामीणों द्वारा बनाई जा रही प्रतिमा के कार्य को सराहा और कहा कि महापुरुषों की ही मूर्तियां या प्रतिमाएं लगती है श्री सिंहड़देव भोमियासा महाराज जन-जन की आस्था के प्रतिक और इष्ट देवता है जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं हमें ऐसे संत महात्माओं से प्रेरणा लेते हुए ऐसा ही बनने की कोशिश करनी चाहिए

ताकि आपको भी आने वाली पीढ़ी याद करें। इस मौके पर संत महात्माओं ने गांव में आपसी भाईचारे ,खुशहाली, शांति और अच्छे जमाने की भी कामना की। इस मौके पर गांव के श्रद्धालुओं ने आए हुए सभी संत महात्माओं का फूल माला पहनाकर शाल ओढ़ा कर स्वागत किया । इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक श्रद्धालू उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन- गांव रूण में नींव मुहूर्त में उपस्थित श्रद्धालु और संत महात्मा

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now