
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशा नुसार गुरुवार, 7 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीनवाल ने दूदू स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव जीनवाल ने केंद्र की कार्य प्रणाली पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सहायताऔर विधिक सुरक्षा तंत्र की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित स्टाफ को केंद्र की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के कड़े निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएलएसए टीम से स्टेनोग्राफर नीरज शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक प्रसून दीक्षित भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण संबंधी प्रशासनिक रिकॉर्ड और अन्य विधिक प्रक्रियाओं के संपादन में सहयोग किया। सचिव ने केंद्र के विभिन्न कक्षों का जायजा लेते हुए वहाँ उपलब्ध सुविधाओं को परखा और रिकॉर्ड्स के उचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Author: Aapno City News




