[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भक्ति और उल्लास के साथ गूंजा फुलेरा, बाबा रामदेव मंदिर में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह संपन्न।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्री राम नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दो दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा।

समारोह का आगाज 6 मई को एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर सहभागिता निभाई। भक्ति की यह लहर रात भर चली, जहाँ विशाल भजन संध्या (जागरण) में गायकों ने बाबा के भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।


7 मई की प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में मंदिर शिखर पर कलश व ध्वज स्थापना की गई, जिसके दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का समापन एक भव्य भंडारे के साथ हुआ, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आध्यात्मिक महोत्सव में साधु-संतों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

समारोह मेंअमर दास  महाराज,
रामनाथ  महाराज, राहुल जी, सत्यनारायण जी  महाराज, प्रकाश जी ऋषि महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने शिरकत की, जिनके प्रवचनों ने वातावरण को और भी पावन बना दिया।समारोह को सफल बनाने में श्री बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर विकास समिति के सदस्यों और नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर समिति के कमल वर्मा,प्रीतेश वर्मा,पवन दौराया, चतुर्भुज  रोजड़ा, परसराम कांदेला,पन्नालालभूखल,कन्हैया लाल राठी, रामस्वरूप परिहार, नाथू लाल जी, नंदकिशोर पटोदिया, किशन कटारिया,और तुलसी कुमार परिहार, जगदीश सहित कई गणमान्य लोग और समाज सेवी उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now