
फुलेरा (दामोदर कुमावत) जब पारा आसमान छूने लगता है, तब प्यास बुझाना सबसे बड़ी सेवा बन जाती है। इसी नेक इरादे के साथ,दैनिक रेल यात्री संघ ‘एकीकृत’ (फुलेरा) अपनी परंपरा को निभाते हुए इस साल भी रेलयात्रियों के लिए निशुल्क आरो जल सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। 3 मई 2026 सेजल सेवा प्रारंभ की जाएगी जो 30 जून 2026 तक चलेगी।

प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक फुलेरा रेलवे स्टेशन पर जन-सहयोग की जाएगी। यह सेवा केवल संस्था का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे फुलेरा का प्यार है। इस पुनीत कार्य में कई हाथ एक साथ जुड़ेंगे। जिनमें रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी जो अपना समय समाज को दे रहे हैं।स्काउट एवं गाइड्स जो सेवा की भावना के साथ तैनात रहेंगे।

व्यापारी और सामाजिक संस्थाए, मातृशक्ति युवा व युवतियां और स्थानीय जनसेवकों द्वारा संसाधनों के रूप में सहयोग रहेगा। एकीकृत संघ के अध्यक्ष अशोक वासदेव ने बताया कि”यह जल सेवा पूरी तरह जन सहयोग से चलती है। हमारा उद्देश्य बस इतना है कि चिलचिलाती धूप में स्टेशन पर उतरने वाले हर यात्री को अमृत जैसा शीतल जल मिले।

गौरतलब है कि फुलेरा जंक्शन पर यह अभियान 2019 से लगातार सफल रहा है। हर साल हजारों यात्रियों की प्यास बुझाने वाली इस पहल ने फुलेरा को रेलवे नेटवर्क पर अपनी एक अलग ‘सेवाभावी’ पहचान दी है।
अध्यक्ष अशोक वासदेव ने शहर के नागरिकों और सक्षम लोगों से अपील की है कि वे इस ‘जल सेवा’ में अपना योगदान दें। आपकी एक छोटी सी मदद किसी मुसाफिर की प्यास बुझा सकती है

Author: Aapno City News





