
फुलेरा(दामोदर कुमावत ) महाराष्ट्र राज्य के कृषि आदान विक्रेताओं द्वारा 27 अप्रैल से घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में राजस्थान कृषि इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर फुलेरा तहसील कृषि आदान विक्रेता संघ ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। संघ के आह्वान पर 27 अप्रैल को फुलेरा तहसील क्षेत्र में खाद- बीज विक्रेता एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हड़ताल में नरेना, सांभर, आकोदा, जोबनेर, फुलेरा, बोबास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी खाद-बीज विक्रेता भाग लेंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।उन्होंने बताया कि यह हड़ताल किसानों और कृषि आदान विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर की जा रही है। हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।
हड़ताल के चलते संबंधित क्षेत्रों में खाद-बीज की बिक्री पूरी तरह प्रभावित रहेगी, जिससे किसानों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Author: Aapno City News




