
रूण फखरूदीन खोखर
कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को अपनी ओर से बांटे बैग
रूण-शिक्षको को हमेशा कम खर्चे करने वाला ही कहा जाता है, मगर इस भ्रांति को अब शिक्षक दूर करते नजर आ रहे हैं,नोखा चांदावता की राजकीय सेठ खिंबराज चोरड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय में यहां कार्यरत सभी शिक्षकों ने मिलकर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए स्कूल बैग खरीदकर वितरण किए,

पंचायत शिक्षक गजेंद्र सैन ने बताया कि करीब चालीस हजार रुपए सभी शिक्षकों ने इकट्ठे किए और यह व्यवस्था की। वहीं नये बैग पाकर बच्चे बहुत खुश हुवे । इस अवसर पर सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




