[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा रेलवे स्टेशन पर जी आर पी की बड़ी सफल कार्रवाई।

SHARE:


4.51 लाख का अवैध डोडा- चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जीआरपी थाना फुलेरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने फुलेरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 30.100 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है,


जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4,51,500 बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि—अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे राजस्थान जयपुर सुश्री सुमित विश्वास (IPS), पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर नरेंद्र चौधरी (IPS) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा (RPS)के निर्देशों पर की गई।थानाधिकारी ओम प्रकाश (निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम फुलेरा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पश्चिम साइड की ओर दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिनके पास बड़े बैग थे। पुलिस को देखकर वे तेजी से भागने लगे, जिससे शक गहरा गया।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़कर बैग की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके, इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों की जांच कर रही है। पुलिस ने अजय सिंह (21 वर्ष), निवासी अजीतनगर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) सुनील (27 वर्ष), निवासी अजीतनगर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) के निवासी हैं।इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now